मेरे दफ्तर में चार चपरासी हैं। उनमें एक का नाम गरीब है। वह बहुत ही सीधा, बड़ा आज्ञाकारी, अपने काम में चौकस रहने वाला, घुड़कियाँ खाकर चुप रह जानेवाला तथा गुण वाला मनुष्य है।मुझे इस दफ्तर में साल हो गया हैं, मगर मैंने उसे एक दिन के लिए भी गैरहाजिर नहीं पाया।
मैं उसे 9 बजे दफ्तर में अपनी फटी दरी पर बैठे हुए देखने का ऐसा आदी हो गया हूँ कि मानो वह भी उसी इमारत का कोई अंग है। इतना सरल है कि किसी की बात टालना नहीं जाना। एक मुसलमान है। उससे सारा दफ्तर डरता है, मालूम नहीं क्यों ? मुझे तो इसका कारण सिवाय उसकी बड़ी-बड़ी बातों के और कुछ नहीं मालूम होता। उसके कथनानुसार उसके चचेरे भाई रामपुर रियासत में काजी हैं, फूफा टोंक की रियासत में कोतवाल हैं। उसे सर्वसम्मति ने ‘काजी-साहेब’ की उपाधि दे रखी है।
मगर इन सब दुर्गुणों के होते हुए भी दफ्तर में किसी की मिट्टी इतनी खराब नही है, जितनी बेचारे गरीब की। तरक्की का अवसर आया है, तो ये तीनों मार ले जाते हैं, गरीब को कोई पूछता भी नहीं। और सब दस-दस पाते हैं, वह अभी छ: ही में पड़ा हुआ है।
सुबह से शाम तक उसके पैर एक क्षण के लिए भी नहीं टिकते—यहाँ तक कि तीनों चपरासी उस पर हुकूमत जताते हैं और ऊपर की आमदनी में तो उस बेचारे का कोई भाग ही नहीं। उस पर भी दफ्तर के सब कर्मचारी—दफ्तरी से लेकर बाबू तक सब—उससे चिढ़ते हैं। उसकी कितनी ही बार शिकायतें हो चुकी हैं, कितनी ही बार जुर्माना हो चुका है और डाँट-डपट तो नित्य ही हुआ करती है। इसका रहस्य कुछ मेरी समझ में न आता था।
हाँ, मुझे उस पर दया अवश्य आती थी, और अपने व्यवहार से मैं यह दिखाना चाहता था कि मेरी दृष्टि में उसका आदर चपरासियों से कम नहीं। यहाँ तक कि कई बार मैं उसके पीछे अन्य कर्मचारियों से लड़ भी चुका हूँ।
2:-
एक दिन बड़े बाबू ने गरीब से अपनी मेज साफ करने को कहा। वह तुरन्त मेज साफ करने लगा। दैवयोग से झाड़न का झटका लगा, तो दावात उलट गयी और रोशनाई मेज पर फैल गयी। बड़े बाबू यह देखते ही जामे से बाहर हो गये। उसके कान पकड़कर खूब ऐंठे और भारतवर्ष की सभी प्रचलित भाषाओं से दुर्वचन चुन-चुनकर उसे सुनाने लगे। बेचारा गरीब आँखों में आँसू भरे चुपचाप मूर्तिवत् खड़ा सुनता था, मानो उसने कोई हत्या कर डाली हो।
मुझे बाबू का जरा-सी बात पर इतना भयंकर रौद्र रूप धारण करना बुरा मालूम हुआ। यदि किसी दूसरे चपरासी ने इससे भी बड़ा कोई अपराध किया होता, तो भी उस पर इतना वज्र-प्रहार न होता। मैंने अंग्रेजी में कहा—बाबू साहब, आप यह अन्याय कर रहे हैं। उसने जान-बूझकर तो रोशनाई गिराया नहीं। इसका इतना कड़ा दण्ड अनौचित्य की पराकाष्ठा है।
बाबूजी ने नम्रता से कहा—आप इसे जानते नहीं, बड़ा दुष्ट है।
‘मैं तो उसकी कोई दुष्टता नहीं देखता।’
‘आप अभी उसे जानते नहीं, एक ही पाजी है। इसके घर दो हलों की खेती होती है, हजारों का लेन-देन करता है; कई भैंसे हैं। इन्हीं बातों का इसे घमण्ड है।’
‘घर की ऐसी दशा होती, तो आपके यहाँ चपरासगिरी क्यों करता?’
‘विश्वास मानिए, बड़ा पोढ़ा आदमी है और दुनिया का मक्खीचूस।’
‘यदि ऐसा ही हो, तो भी कोई अपराध नहीं है।’
‘अजी, अभी आप इन बातों को नहीं जानते। कुछ दिन और रहिए तो आपको स्वयं मालूम हो जाएगा कि यह कितना कमीना आदमी है?’
एक दूसरे महाशय बोल उठे—भाई साहब, इसके घर मनों दूध-दही होता है, मनों मटर, जुवार, चने होते हैं, लेकिन इसकी कभी इतनी हिम्मत न हुई कि कभी थोड़ा-सा दफ्तरवालों को भी दे दो। यहाँ इन चीजों को तरसकर रह जाते हैं। तो फिर क्यों न जी जले ? और यह सब कुछ इसी नौकरी के बदौलत हुआ है। नहीं तो पहले इसके घर में भूनी भाँग न थी।
बड़े बाबू कुछ सकुचाकर बोले—यह कोई बात नहीं। उसकी चीज है, किसी को दे या न दे; लेकिन यह बिल्कुल पशु है।
मैं कुछ-कुछ मर्म समझ गया। बोला—यदि ऐसे तुच्छ हृदय का आदमी है, तो वास्तव में पशु ही है। मैं यह न जानता था।
अब बड़े बाबू भी खुले। संकोच दूर हुआ। बोले—इन सौगातों से किसी का उबार तो होता नहीं, केवल देने वाले की सहृदयता प्रकट होती है। और आशा भी उसी से की जाती है, जो इस योग्य होता है। जिसमें सामर्थ्य ही नहीं, उससे कोई आशा नहीं करता। नंगे से कोई क्या लेगा ?
रहस्य खुल गया। बड़े बाबू ने सरल भाव से सारी अवस्था दरशा दी थी। समृद्धि के शत्रु सब होते हैं, छोटे ही नहीं, बड़े भी। हमारी ससुराल या ननिहाल दरिद्र हो, तो हम उससे आशा नहीं रखते ! कदाचित् वह हमें विस्मृत हो जाती है। किन्तु वे सामर्थ्यवान् होकर हमें न पूछें, हमारे यहाँ तीज और चौथ न भेजें, तो हमारे कलेजे पर साँप लोटने लगता है। हम अपने निर्धन मित्र के पास जायँ, तो उसके एक बीड़े पान से ही संतुष्ट हो जाते हैं; पर ऐसा कौन मनुष्य है, जो अपने किसी धनी मित्र के घर से बिना जलपान के लौटाकर उसे मन में कोसने न लगे और सदा के लिए उसका तिरस्कार न करने लगे। सुदामा कृष्ण के घर से यदि निराश लौटते तो, कदाचित् वह उनके शिशुपाल और जरासंध से भी बड़े शत्रु होते। यह मानव-स्वभाव है।
3 :-
कई दिन पीछे मैंने गरीब से पूछा—क्यों जी, तुम्हारे घर पर कुछ खेती-बारी होती है ?
गरीब ने दीन भाव से कहा—हाँ, सरकार, होती है। आपके दो गुलाम हैं, वही करते हैं ?
‘गायें-भैंसें भी हैं?’
‘हाँ, हुजूर; दो भैंसें हैं, मुदा गायें अभी गाभिन नहीं है। हुजूर, लोगों के ही दया-धरम से पेट की रोटियाँ चल जाती हैं।’
‘दफ्तर के बाबू लोगों की भी कभी कुछ खातिर करते हो?’
गरीब ने अत्यन्त दीनता से कहा—हुजूर; मैं सरकार लोगों की क्या खातिर कर सकता हूँ। खेती में जौ, चना, मक्का, जुवार के सिवाय और क्या होता है। आप लोग राजा हैं, यह मोटी-झोटी चीजें किस मुँह से आपको भेंट करूँ। जी डरता है, कहीं कोई डाँट न बैठे कि इस टके के आदमी की इतनी मजाल। इसी के मारे बाबूजी, हिम्मत नहीं पड़ती। नहीं तो दूध-दही की कौन बिसात थी। मुँह लायक बीड़ा तो होना चाहिए।
‘भला एक दिन कुछ लाके दो तो, देखो, लोग क्या कहते हैं। शहर में यह चीजें कहाँ मुअस्सर होती हैं। इन लोगों का जी कभी-कभी मोटी-झोटी चीजों पर चला करता है।’
![]() |
‘जो सरकार, कोई कुछ कहे तो? कहीं कोई साहब से शिकायत कर दे तो मैं कहीं का न रहूँ।’
‘इसका मेरा जिम्मा है, तुम्हें कोई कुछ न कहेगा। कोई कुछ कहेगा, तो मैं समझा दूँगा।’
‘तो हुजूर, आजकल तो मटर की फसल है। चने के साग भी हो गये हैं और कोल्हू भी खड़ा हो गया है। इसके सिवाय तो और कुछ नहीं है।’
‘बस, तो यही चीजें ले आओ।’
‘कुछ उल्टी-सीधी पड़े, तो हुजूर ही सँभालेंगे!’
‘हाँ जी, कह तो दिया कि मैं देख लूँगा।’
दूसरे दिन गरीब आया तो उसके साथ तीन हृष्ट-पुष्ट युवक भी थे। दो के सिरों पर टोकरियाँ थीं, उसमें मटर की फलीयाँ भरी हुई थीं। एक के सिर पर मटका था, उसमें गन्ने का रस था। तीनों गन्ने का एक-एक गट्ठर बगल में दबाये हुए थे। गरीब आकर चुपके से बरामदे के सामने पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। दफ्तर में आने का उसे साहस नहीं होता था, मानो कोई अपराधी वृक्ष के नीचे खड़ा था कि इतने में दफ्तर के चपरासियों और अन्य कर्मचारियों ने उसे घेर लिया। कोई गन्ना लेकर चूसने लगा, कई आदमी टोकरें पर टूट पड़े, लूट मच गयी। इतने में बड़े बाबू दफ्तर में आ पहुँचे। यह कौतुकब देखा तो उच्च स्वर से बोले—यह क्या भीड़ लगा रखी है, अपना-अपना काम देखो।
मैंने जाकर उनके कान में कहा—गरीब, अपने घर से यह सौगात लाया है। कुछ आप ले लीजिए, कुछ इन लोगों को बाँट दीजिए।
बड़े बाबू ने कृत्रिम क्रोध धारण करके कहा—क्यों गरीब, तुम ये चीजें यहाँ क्यों लाये ? अभी ले जाओ, नहीं तो मैं साहब से रपट कर दूँगा। कोई हम लोगों को मलूका समझ लिया है।
गरीब का रंग उड़ गया। थर-थर काँपने लगा। मुँह से एक शब्द भी न निकला। मेरी ओर अपराधी नेत्रों से ताकने लगा।
मैंने उसकी ओर से क्षमा-प्रार्थना की। बहुत कहने-सुनने पर बाबू साहब राजी हुए। सब चीजों में से आधी-आधी अपने घर भिजवायी। आधी में अन्य लोगों के हिस्से लगाये गये। इस प्रकार यह अभिनय समाप्त हुआ।
4 :-
अब दफ्तर में गरीब का नाम होने लगा। उसे नित्य घुड़कियाँ न मिलतीं; दिन-भर दौड़ना न पड़ता। कर्मचारियों के व्यंग्य और अपने सहयोगियों के कटुवाक्य न सुनने पड़ते। चपरासी लोग स्वयं उसका काम कर देते। उसके नाम में भी थोड़ा-सा परिवर्तन हुआ। वह गरीब से गरीबदास बना। स्वभाव में कुछ तबदीली पैदा हुई। दीनता की जगह आत्मगौरव का उद्भव हुआ। तत्परता की जगह आलस्य ने ली। वह अब भी कभी देर करके दफ्तर आता, कभी-कभी बीमारी का बहाना करके घर बैठ रहता। उसके सभी अपराध अब क्षम्य थे। उसे अपनी प्रतिष्ठा का गुर हाथ लग गया था। वह अब दसवें-पाँचवे दिन दूध, दही लाकर बड़े बाबू की भेंट किया करता। देवता को संतुष्ट करना सीख गया। सरलता के बदले अब उसमें काँइयाँपन आ गया।
एक रोज बड़े बाबू ने उसे सरकारी फार्मों का पार्सल छुड़ाने के लिए स्टेशन भेजा। कई बड़े-बड़े पुलिंदे थे। ठेले पर आये। गरीब ने ठेलेवालों से बारह आने मजदूरी तय की थी। जब कागज दफ्तर में गये तो उसने बड़े बाबू से बारह आने पैसे ठेलेवालों को देने के लिए वसूल किये। लेकिन दफ्तर से कुछ दूर जाकर उसकी नीयत बदली। अपनी दस्तूरी माँगने लगा। ठेलेवाले राजी न हुए। इस पर गरीब ने बिगड़कर सब पैसे जेब में रख लिये और धमकाकर बोला—अब एक फूटी कौड़ी भी न दूँगा। जाओ जहाँ फरियाद करो। देखें, क्या बना लेते हो।
ठेलेवाले ने जब देखा कि भेंट न देने से जमा ही गायब हुई जाती है तो रो-धोकर चार आने पैसे देने पर राजी हुए। गरीब ने अठन्नी उसके हवाले की, बारह आने की रसीद लिखाकर उसके अँगूठे के निशान लगवाये और रसीद दफ्तर में दाखिल हो गयी।
यह कुतूहल देखकर में दंग रह गया। यह वही गरीब है, जो कई महीने पहले सरलता और दीनता की मूर्ति था, जिजसे कभी चपरासियों से भी अपने हिस्से की रकम माँगने का साहस न होता था, जो दूसरों को खिलाना भी न जानता था, खाने का तो जिक्र ही क्या। यह स्वभावांतर देखकर अत्यन्त खेद हुआ। इसका उत्तरदायित्व किसके सिर था ? मेरे सिर, जिसने उसे चघ्घड़पन और धूर्तता का पहला पाठ पढ़ाया था। मेरे चित्त में प्रश्न उठा—इस काँइयाँपन से, जो दूसरों का गला दबाता है, वह भोलापन क्या बुरा था, जो दूसरों का अन्याय सह लेता था। वह अशुभ मुहूर्त था, जब मैंने उसे प्रतिष्ठा-प्राप्ति का मार्ग दिखाया, क्योंकि वास्तव में वह उसके पतन का भयंकर मार्ग था। मैंने बाह्य प्रतिष्ठा पर उसकी आत्म-प्रतिष्ठा का बलिदान कर दिया।
English version-:----
There are four peons in my office. One of them is poor. He is very upright, very obedient, attentive in his work, silent in eating, and a man of virtue. I have been in this office for years, but I did not find him absent even for a day.
I have become so accustomed to seeing him sitting at his cracked door in the office at 9 o'clock that it is as if he is also a part of the same building. It is so easy not to postpone anything. Is a Muslim. The whole office is afraid of him, don't know why? I do not know the reason for this except for his big things. According to his statement, his cousin is Qazi in Rampur princely state, Kothawal is in the princely state of Fufa Tonk. He has been unanimously accorded the title of 'Qazi-saheb'.
The remaining two are Brahmins of the Mahasya caste. His blessings are worth more than his work. All three are slacker, cheeky and lazy. Even if we ask for some small work, we do not shrink our nose and eyebrow. The clerks don't understand anything at all! Only a few babus suppress them, though they sometimes quarrel with them.
But despite all these bad luck, no soil in the office is as bad as that of the poor poor. If the opportunity of advancement has come, then these three kill, no one asks the poor. And everyone gets ten-ten, he is still lying in six.
From morning till evening, his feet do not stand even for a moment — even the three peons rule him and there is no part of that poor man in the above income. Even at that, all the employees of the office - from the office to Babu - tease him. He has had complaints so many times, fined so many times, and scolding is frequent. I could not understand its mystery.
Yes, I did feel pity for him, and by my behavior I wanted to show that in my eyes his respect was no less than that of peons. Even several times I have fought other employees behind him.
'If there was such a condition of the house, why would you do chaparasagiri?'
"Believe it, there is a big old man and a flyer of the world."
"If it is so, there is no crime."
'Aji, you don't know these things right now. Stay for a few more days, then you yourself will know how much this bastard is?
Another man said - Brother, there is milk and curd in the house, there are peas, juices, gram, but it never dared to give even a little bit of office to the office-bearers. Here these things are left longing. Then why not burn? And all this has happened due to this job. Otherwise there was no roasted cannabis in its house before.
The elder Babu said something with aplomb - it doesn't matter. His thing is, give or not to anyone; But this is absolutely animal.
I understood a bit of heart. Said - If there is a man with such an insignificant heart, then he is really an animal. I did not know this.
Now the elder Babu also opened. The shyness went away. He said - no one can get relief from these gifts, only the benevolence of the giver is revealed. And hope is also given to him who deserves it. In which there is no strength, no one expects it. What will anyone take from the bare?
The secret has been revealed. The elder Babu showed the whole situation with a simple gesture. The enemies of prosperity are all, not only small, but also big. If our mother-in-law or mother-in-law is poor, we do not expect her! Perhaps she makes us forget. But they do not ask us to be powerful, do not send Teej and Chauth to us, then the snake starts rolling on our soul. If we go to our poor friend, then we are satisfied with one of its bees; But who is such a man, who does not return to his rich friend's house without refreshment, start cursing him in mind and start to despise him forever Had Sudama returned disappointed from Krishna's house, he might have been a bigger enemy than his Shishupala and Jarasandha. This is human nature.
3: -
Many days back I asked the poor — why, do some farming work happen at your house?
The poor said humbly - Yes, there is government. You have two slaves, do the same?
'There are cows and buffaloes too?'
Yes, Huzoor; There are two buffaloes, dead cows are not yet pregnant. Huzoor, the rotis of the stomach go through the mercy of the people.
'Do you ever do anything for the babu in the office?'
The poor said very humbly - Huzur; What can I do for the government? What else except barley, gram, maize, juwar in farming. You are the king, with which mouth should I present you these big things. Yes, I am afraid that no one will be scolded that such a man has so much fun. Babuji does not have the courage to do this. Otherwise, who was the chessboard of milk and curd. There should be a mouth fit.
'Well, bring something one day, then see what people say. Where are these things used to happen in the city. Sometimes the lives of these people run on thick things. '
'Whatever government, if anyone says anything? If someone complains to the officer somewhere, then I am nowhere.
'This is my responsibility, nobody will tell you anything. If someone says something, I will explain. '
'So Huzoor, nowadays it is a pea crop. Greens have also been grown and the crusher is also standing. There is nothing but this. '
'Just bring these things.'
'If you vomit and straighten, then only you will take care!'
'Yes, I said that I will see.'
When the poor came on the second day, there were three strong young men with him. Two had baskets at the ends, with pea pods filled with them. One had a matka on his head, there was sugarcane juice in it. Each of the three canes were pressed in the side. The poor came and secretly stood under the tree in front of the verandah. He did not have the courage to come to the office, as if a criminal was standing under the tree, so that the office peons and other employees surrounded him. Someone started sucking with sugarcane, many men broke on the baskets, looted. At this point Babu came to the office. When I saw this curiosity, he said with a loud voice - what a crowd it is, see your work.
I went and said in his ear - poor, have brought this gift from your home. Take some, distribute it to these people.
The elder Babu said with an artificial anger - Why poor, why did you bring these things here? Take it now, otherwise I will report with the officer. Some people have understood us.
The poor was nervous. He began to tremble. Not even a single work spoken from the mouth. Criminals looked at me with eyes.
I apologized on his behalf. Babu saheb agreed after listening to a lot. Half of all things were sent to their homes. Half of other people's parts were put up. Thus this acting ended.
4: -
Now the name of the poor started coming in the office. He does not get regular turns; One does not have to run all day. The sarcasm of the employees and the sarcasm of their colleagues would not have to be heard. Peons themselves did his work. There was also a slight change in his name. He became poorer. There was some change in nature. Atmagarava emerged in place of humility. Laziness took place of readiness. He would still come to office sometime late, sometimes sit home with the excuse of illness. All his offenses were forgiven now. He felt good about his reputation. Now on the tenth-fifth day he would bring milk, curd and present it to Babu. Learned to satisfy the deity. Miserliness ousted his simplicity now.
One day Babu Babu sent him to the station to redeem a parcel of government farms. There were many big bundles. Came on the cart. The poor had fixed twelve wages from the cart. When the paper went to the office, he recovered twelve money from the elder Babu to give it to the carts. But going away from the office, his intention changed. Started asking for his signature The handlers did not agree. At this, the poor got spoiled and kept all the money in his pocket and threatened and said - Now I will not give a single penny. Go where you plead. See what you make
When the handler saw that the deposit vanished by not giving the gift, the four agreed to give money after crying. The poor handed over to Athanni, wrote the receipt for the arrival of the twelve and got his thumb impression and the receipt entered the office.
Stunned to see this curiosity. It is the same poor who was an idol of ingenuity and humility several months ago, who never had the courage to ask the peons even for their share money, who did not even know to feed others, what to mention about food. I was very sorry to see this difference. Who was responsible for this? My head, which taught him the first lesson of poignancy and cunning. The question arose in my mind - with this trepidation, which strangles others, what was the innocence which endured injustice to others. He was inauspicious when I showed him the path to fame, because in reality it was the terrible path of his downfall. I sacrificed his self-respect over external dignity.


















0 Comments