माधवी प्रथम ही से मुरझायी हुई कली थी। निराशा ने उसे खाक मे मिला दिया। बीस वर्ष की तपस्विनी योगिनी हो गयी। उस बेचारी का भी कैसा जीवन था कि या तो मन में कोई अभिलाषा ही उत्पन्न न हुई, या हुई दुदैव ने उसे कुसुमित न होने दिया। उसका प्रेम एक अपार समुद्र था।
उसमें ऐसी बाढ आयी कि जीवन की आशाएं और अभिलाषाएं सब नष्ट हो गयीं। उसने योगिनी के से वस्त्र् पहिन लियें। वह सांसरिक बन्धनों से मुक्त हो गयी। संसार इन्ही इच्छाओं और आशाओं का दूसरा नाम हैं। जिसने उन्हें नैराश्य–नद में प्रवाहित कर दिया, उसे संसार में समझना भ्रम हैं।
इस प्रकार के मद से मतवाली योगिनी को एक स्थान पर शांति न मिलती थी। पुष्प की सुगधिं की भांति देश-देश भ्रमण करती और प्रेम के शब्द सुनाती फिरती थी। उसके प्रीत वर्ण पर गेरुए रंग का वस्त्र परम शोभा देता था। इस प्रेम की मूर्ति को देखकर लोगों के नेत्रों से अश्रु टपक पडते थे।
जब अपनी वीणा बजाकर कोई गीत गाने लगती तो वुनने वालों के चित अनुराग में पग जाते थें उसका एक–एक शब्द प्रेम–रस डूबा होता था।
मतवाली योगिनी को बालाजी के नाम से प्रेम था। वह अपने पदों में प्राय: उन्हीं की कीर्ति सुनाती थी। जिस दिन से उसने योगिनी का वेष घारण किया और लोक–लाज को प्रेम के लिए परित्याग कर दिया उसी दिन से उसकी जिह्वा पर माता सरस्वती बैठ गयी।
उसके सरस पदों को सुनने के लिए लोग सैकडों कोस चले जाते थे। जिस प्रकार मुरली की ध्वनि सुनकर गोपिंयां घरों से वयाकुल होकर निकल पड़ती थीं उसी प्रकार इस योगिनी की तान सुनते ही श्रोताजनों का नद उमड़ पड़ता था। उसके पद सुनना आनन्द के प्याले पीना था।
इस योगिनी को किसी ने हंसते या रोते नहीं देखा। उसे न किसी बात पर हर्ष था, न किसी बात का विषाद्। जिस मन में कामनाएं न हों, वह क्यों हंसे और क्यों रोये ? उसका मुख–मण्डल आनन्द की मूर्ति था। उस पर दृष्टि पड़ते ही दर्शक के नेत्र पवित्र् आनन्द से परिपूर्ण हो जाते थे।
Madhavi was a withered bud from the first one. Disappointment clashed him. Twenty-year-old Tapaswini elf. How was the life of that poor person that either there was no desire in the mind,. Or Hui Duqm did not let him be Kusumit. His love was an immense sea. There was a flood in it that the hopes and desires of life were all destroyed. He took the clothes from the elf.
She became free from the worldly bonds. The world is another name for these desires and hopes. It is illusions to understand the world that made them flow into the natural.
This type of item did not bring peace to the ballot elf at a place. Like the flower of flowers, the country would travel and spread the words of love. The garue colored garment on her Preet varna adorned the ultimate.
Seeing the idol of this love, people used to get tearful from their eyes. When he started singing a song by playing his harp, he would have dipped one word of love. Matwali Yogini loved Balaji's name. She often heard the fame of her posts. Since the day he destroyed the elf and abandoned the public treatment for love
From the same day, Mata Saraswati sat on her life. People used to go to the hundreds of curses to listen to his saras posts. Just as the gopis used to get out of the houses after hearing the sound of Murali.
In the same way, as soon as he heard the tone of this elf, the audience was born. Listening to his posts was to drink a cup of joy.
No one saw this elf laughing or crying. He was not happy about anything, nor did he have any problem. The mind that there are no wishes, Why did he laugh and cry? As soon as he was seen, the eye of the viewer became full of joy.






0 Comments